जिले में धूमधाम से मनीं शनि जयंती, देर शाम हुई आरती

पूजा-अर्चना के लिए लगी रही श्रद्धालुओं की कतार.

गोड्डा जिले में धूमधाम से भगवान शनिदेव की जयंती मनायी गयी. शहर के दो स्थान जिसमें एक शहर के कचहरी से सटे स्थान व दूसरा ब्लॉक फील्ड स्थित शनिदेव के मंदिर में भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना की. दोनों स्थानों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. ब्लॉक फील्ड में दिन में भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना के बाद देर शाम आरती की गयी. आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया. भगवान शनिदेव को गुड़ से बने गुलगुले, पुड़ी, हलवा आदि का भोग लगाया गया था. दिन में पूजा-अर्चना के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर शाम प्रसाद लेने जुटे. वहीं कोर्ट परिसर स्थित शनिदेव मंदिर में भगवान शनिदेव की जयंती पर केक काटा गया. मंदिर को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया गया था. दिन में भगवान शनिदेव की तेल व काला तिल से पूजा-अर्चना हुई. पूजा के बाद लोगों को काला टीका लगाया गया. यहां भी देर शाम महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >