छत से गिरकर बालक गंभीर रूप से घायल, भागलपुर रेफर

रीढ़ की हड्डी में चोट की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच

बोआरीजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक आयुब अंसारी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे घायल बालक के पिता शाहजमाल अंसारी उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार किस्कू ने बताया कि घायल बालक के रीढ़ की हड्डी में चोट की आशंका है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. उन्होंने बताया कि बालक मदरसा स्कूल में पढ़ाई करता है और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसके स्कूल भवन की छत से गिरने की संभावना जतायी जा रही है. थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने बताया कि छत से बच्चे के गिरने की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >