जीतपुर खनन परियोजना में ग्रामीणों के लिए रोजगार मेला आयोजित

दाहूबेड़ा और पकेड़ी गांव के युवाओं ने मेले में लिया भाग

गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के जीतपुर खनन परियोजना के तहत टेरी माइनिंग कंपनी एवं श्रम नियोजन विभाग की ओर से दाहूबेड़ा और पकेड़ी गांव में रोजगार मेला आयोजित किया गया. परियोजना प्रमुख रितेश तिवारी के निर्देश पर आयोजित इस मेले में आसपास के तीन गांवों के कुल 46 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना बताया गया. मेले में आये युवाओं को कंपनी के प्रतिनिधियों ने विभिन्न रोजगार के अवसरों की जानकारी दी और उनके बायोडेटा भी एकत्रित किये. मौके पर टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी सदानंद सिंह, संतोष कुमार, सुषमा सोरेन, राजू सिंह, सरबजीत कौर और जितेन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे. इस पहल से ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के नये अवसर मिलने की उम्मीद बढ़ी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >