बांस काटने के दौरान डबिया से युवक घायल

डबिया हाथ से फिसलकर चेहरे पर लगा

पथरगामा प्रखंड के होपनाटोला में एक व्यक्ति बांस काटने में घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार होपनाटोला निवासी विकास कुमार का डबिया की चोट लगने से घायल हो गया. घटना के बाद घायलावस्था में विकास स्वयं इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुचा, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. घायल विकास ने बताया कि वह गांव में बांस काट रहा था. इस दौरान बांस काटने में बांस काटने वाला डबिया हाथ से फिसलकर चेहरा पर लग गया, जिससे उसका होठ कट गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >