जैक बाेर्ड की परीक्षा में सफल बच्चों का निदेशक ने बढ़ाया हौसला

नव प्रभात मिशन स्कूल में आयोजित किया गया कार्यक्रम

गोड्डा शहर के नव प्रभात मिशन स्कूल में जैक बोर्ड की परीक्षा में सफल कुल 30 बच्चों के साथ होली मनायी गयी. इस दौरान निदेशक प्रेमनंदन कुमार ने बच्चों का हौसला बढ़ाया. निदेशक श्री कुमार ने कहा कि इस बार बच्चों ने पिछले साल से भी उम्दा प्रदर्शन किया है. पूरे जिले में उनके ही विद्यालय के छात्र सादिक अहमद ने छठा स्थान प्राप्त किया है. इससे न केवल सादिक गौरवान्वित हुआ है, बल्कि पूरे स्कूल का नाम जिले में फैला है. बताया कि शिक्षकों ने बच्चों को सींचने का काम किया है. बच्चों ने भी बेहतर व उम्मीद के अनुसार जैक बोर्ड की परीक्षा में प्रदर्शन किया है, जो प्रशंसा के लायक हैं. बताया रिजल्ट को लेकर पहले ही उत्साहित थे. उनके बच्चे बेहतर स्थान प्राप्त करेंगे. उन्हें इसकी जानकारी थी. सभी बच्चों को अबीर गुलाल लगाकर मुबारकबाद दी. कहा कि वे भविष्य में बेहतर करें. इस बीच सभी बच्चों को मिठाई भी खिलायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >