पोड़ैयाहाट में भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस, फोड़े पटाखे, उड़ाया गुलाल

जुलूस पूरे बाजार में भ्रमण किया

सांसद डॉ निशिकांत दुबे के चौथी बार जीत पर मुख्य चौक में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला. जुलूस का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष डब्लू भगत ने किया. विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती भी मुख्य रूप से शामिल थीं. जुलूस पूरे बाजार में भ्रमण किया व निशिकांत दुबे जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदेश सदस्य देवेंद्रनाथ सिंह, गजाधर सिंह, बबलू सिंह, सुभाष चंद्र यादव, शुभम स्नेही, राघवेंद्र सिंह, सुशील टुडू, अमरकांत शाह, संजीव पंडित, जनार्दन सिंह, सज्जन ठाकुर, सूरज दत्ता, प्रेम कुशवाहा, बिमंत साह, सुरेश केवट, सिमोन मरांडी, विनोद सिंह, छोटू दत्ता, सुभाष यादव, भवेसानंद, अशोक दे, चुंड़ा मरांडी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >