इंटर विलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट में ललमटिया ने जीता खिताब

खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौशल

ऊर्जानगर स्थित राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित इंटर विलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. टूर्नामेंट में लौहंडिया, ललमटिया, बड़ा सिमड़ा, गोविंदपुर, गुदिया सहित कई टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला ललमटिया और बड़ा सिमड़ा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें ललमटिया की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा सिमड़ा को हराकर खिताब अपने नाम किया. खिलाड़ियों के जोश और हुनर ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया. पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम के कोच जयदीप सरकार ने दूरभाष पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देती हैं और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं. जयदीप सरकार ने बताया कि असम के बाद पहली बार झारखंड के गोड्डा जिले के ऊर्जानगर में इस प्रकार का आयोजन हुआ है. आगामी जनवरी 2026 में असम में नेशनल लेवल विलेज वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें झारखंड की टीमें भी भाग लेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास व अनुशासन बनाये रखने की सलाह दी. आयोजन समिति में अजय कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस मौके पर बीएमएस के एरिया सचिव प्रवीण कुमार, समाजसेवी आलोक कुमार, आशुतोष मंडल, संदीप पंडित, राजेश केसरी, प्रियम, रितिक जायसवाल, मोहित केसरी, अंकित केसरी, सिट्टू जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. दर्शकों की तालियों और खिलाड़ियों के जोश से पूरा स्टेडियम गूंज उठा. सभी ने आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को नया आयाम मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >