विकास की रोशनी हर गांव तक पहुंचेगी : संजय

बसंतराय के मेदनीचक गांव में 90 लाख की योजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास

बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कदमा पंचायत अंतर्गत मेदनीचक गांव में बुधवार को 15वें वित्त के तहत 52 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण तथा जल संसाधन राज्य संपोषित योजना के अंतर्गत 38 लाख रुपये की लागत से गंगटा बांध के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास श्रम, नियोजन और कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने नारियल फोड़कर किया. मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि यह इलाका पहले पिछड़ा था, लेकिन अब यह क्षेत्र सबसे अधिक विकसित होगा. उन्होंने बताया कि आज जिस सड़क का शिलान्यास किया गया है, वह इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है. सड़क और उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास मुख्यमंत्री के पिछड़े क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने और सर्वांगीण विकास करने के सपने को दर्शाता है. मंत्री ने आश्वासन दिया कि जो भी विकास कार्य का वादा किया गया है, उसे डंके की चोट पर पूरा किया जाएगा.

जनता को सतर्क रहने की दी सलाह

संजय यादव ने आम जनता से समाज को विभाजित करने वाले और जात-पात या धर्म संप्रदाय के नाम पर बहकाने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि अगर जनता का एजेंडा केवल विकास हो, तो सभी जनप्रतिनिधियों को कार्य करना ही पड़ेगा. मौके पर राजद कार्यकर्ताओं ने मंत्री का फूलमाला के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यक्रम में प्रमुख अंजर अहमद, जिप सदस्य मोह. एहतशामुल हक, अरशद वहाब, मुखिया रिंटु चौधरी, आलमगीर आलम, हजरत अली, मोहसिन कमर, प्रमोद यादव, बरुण यादव, कैलाश पंडित, हसनैन परवेज सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >