पथरगामा के चिलकारा में छत से गिरकर महिला की मौत

मामला अभी स्पष्ट नहीं, शव का किया गया पोस्टमॉर्टम

पथरगामा के चिलकारा गांव में छत से गिरकर महिला की मौत हो गयी है. मृतक का नाम फुलो देवी (35 वर्ष) पति राम प्रसाद दास बताया जाता है. महिला के शव को दोपहर में सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया था. छत से गिरने के बाद महिला के सिर में काफी चोट आयी थी. महिला के नाक से खून निकल रहा था. हालांकि परिजनों द्वारा आनन-फानन में पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था. लेकिन फिर भी महिला को बचाया नहीं जा सका. महिला के शव का पंचनामा पथरगामा पुलिस द्वारा किया गया. बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पथरगामा थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले के तह तक जाया जाएगा. प्रथम दृष्टतया मामला गिरने से मौत का बताया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >