गोड्डा में ई-रिक्शा चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सुबह टोटो धोने के दौरान हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी

गोड्डा जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रौतारा चौक के समीप राजकचहरी तालाब के पास से एक ई-रिक्शा चोरी होने का मामला सामने आया है. यह घटना 17 मई की सुबह की बतायी जा रही है. पीड़ित वाहन मालिक सुनील प्रसाद साह ने नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि 17 मई की सुबह करीब 4 बजे वे अपनी टोटो को साफ करने के लिए घर के बाहर खड़ा किए थे. इसी दौरान जब वे पानी की बाल्टी लेने घर के भीतर गये, तभी पहले से घात लगाये अज्ञात बदमाशों ने टोटो चोरी कर ली और मौके से फरार हो गये. घटना के बाद जब पीड़ित बाहर आये तो टोटो गायब थी. उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद थक-हारकर उन्होंने नगर थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और प्राथमिकी दर्ज करायी. नगर थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोरों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >