बसंतराय प्रखंड में दूसरे दिन मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त

तीन परीक्षा केंद्रों पर हिंदी ए और बी विषय की परीक्षा आयोजित

बसंतराय प्रखंड मुख्यालय स्थित तीन परीक्षा केंद्रों में झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की जा रही है. परीक्षा केंद्रों में मध्य विद्यालय बसंतराय, मौलाना अबुल कलाम आजाद इंटर कॉलेज, मौलाना अबुल कलाम आजाद डिग्री कॉलेज शामिल हैं. मध्य विद्यालय बसंतराय के केंद्राधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि कुल 225 परीक्षार्थियों में सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित रहे. बुधवार को हिंदी ए एवं बी विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा के सफल संचालन के लिए चार परीक्षा कक्षों में 12 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है. परीक्षा को लेकर दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. गोड्डा एसडीओ बैद्यनाथ उरांव ने बुधवार को सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. केंद्राधीक्षक ने कहा कि परीक्षा के सुचारु और सफल संचालन में अभिभावकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है. परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की सुविधा के लिए पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >