पुराना पंचायत भवन को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग

पूर्व मुखिया भोला पंडा के समय बनाया गया था सरकारी भवन

पथरगामा प्रखंड के लतौना पंचायत के रजौन में पुराना पंचायत भवन को अतिक्रमण करने को लेकर ग्रामीणों ने पथरगामा बीडीओ को आवेदन दिया है. दिये आवेदन में ग्रामीण पंकज भगत, संतोष कुमार, सोनू कुमार आदि ने कहा है कि गांव के पंचायत भवन को गांव के ही परमानन्द ठाकुर द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसमें परिवार के लोग रहते हैं. कहा कि यह सरकारी भवन पूर्व मुखिया भोला पंडा के समय बनाया गया था, जिसे अतिक्रमण लिया गया है. ग्रामीणों ने पंचायत भवन को अतिक्रमणमुक्त कराये जाने की मांग की है ताकि आमजन सार्वजनिक कार्य में इसका उपयोग कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >