गोड्डा के सांझर प्रधान टोला में अरहर के खेत में आग लगने से पांच एकड़ की फसल जलकर राख हो गयी है. अगलगी की घटना दिन के समय हुई. अरहर की झाडी में आग लगने के बाद ग्रामीण बुझाने के प्रयास में जुट गये. दमकल को इसकी सूचना दी गयी. वहीं दमकल की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन वहां जाने के लिए दमकल का रास्ता नहीं था. ग्रामीण व रैय्यतों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. गांव के संतोष महतो ने भी आग बुझाने के लिए दमकल को सूचित किया था. कहा कि अरहर की झाड़ी में तेजी से आग फैल गया था. प्रभावित रैय्यतों ने बताया कि बड़ी मुश्किल से अरहर की फसल लगकर तैयार हुई थी. कई किसानों को अरहर की फसल जलने से बड़ी क्षति हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
