सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में रहा बेहतर प्रदर्शन

बच्चों ने विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों को भी किया गौरवान्वित

सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2024/25 के सीबीएसई दसवीं के परिणाम बेहतर रहा. सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल मेहरमा के छात्र-छात्राओं ने इतिहास रचते हुए विद्यालय का नाम रौशन किया है. पहली बार में सभी बच्चे प्रथम श्रेणी से 92% अंक से पास होकर अपने स्कूल के साथ-साथ अभिभावकों का नाम रौशन किया है. इसको लेकर मंगलवार को शिवम सिन्हा ने बताया कि बच्चों ने विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों को भी गौरवान्वित किया है. इस उपलब्धि पर खुशियां मनाते हुए मिठाइयां बांटी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >