एक साल से फरार आरोपित के घर में चश्पाया इश्तेहार

पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है आरोपित

मेहरमा थाना क्षेत्र के दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे चांदपुर निवासी मो. फिरोज के घर पर मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया. बता दें कि आरोपित के ऊपर दुष्कर्म के मामले में दिसंबर 2023 में कांड संख्या 139/23 के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही थी. फिर भी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है. इस दौरान कोर्ट के आदेश पर मेहरमा थाना प्रभारी ने आरोपित के घर व मैनाचक हाट में डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया. चिपकाये इश्तेहार में पुलिस ने 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कोर्ट में हाजिर होने की बात कही है. थाना प्रभारी ने बताया कि दिए समय पर अगर आरोपित हाजिर नहीं होता है, तो उनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >