अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से कन्हवारा गांव के युवक की मौत

हरिपुर गरबन्ना हाट के समीप हुआ हादसा

गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिपुर गरबन्ना मैदान के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 45 वर्षीय छोटू कुमार साह की मौत हो गयी है. मृतक कन्हवारा गांव का रहने वाला था. रविवार की शाम गरबन्ना के समीप हाट करने गया था. बताया जाता है कि हाट करने के दौरान ही अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से मृतक को काफी चोट लगी है. वह सड़क पर बेहोश होकर गिर गया. स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. घटना की जानकारी के बाद घरवाले भी सदर अस्पताल पहुंचे. मौत की खबर सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे. ग्रामीणों ने बताया कि व्यक्ति को किसी अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. टक्कर मारकर वह मौके से फरार हो गया है. मृतक को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं.

मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था छोटू

मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था. पूरे परिवार पर आफत टूट पड़ा है. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू राउत सहित गांव के लोगों ने अस्पताल पहुंचकर शोक जताया. वहीं ड्यूटी में मौजूद पुलिस दुर्गा यादव द्वारा परिजनों का बयान लिया गया है. आज शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >