100 डेज टीबी कैंपेन को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की होगी टीबी स्क्रीनिंग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में 100 डेज टीबी कैंपेन को लेकर सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में सीएचसी अंतर्गत तमाम सीएचओ, एएनएम तथा ब्लॉक टीबी टीम को अभियान के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहन पासवान ने बताया कि इस अभियान के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग, डायबिटीज से ग्रसित मरीज तथा छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की टीबी स्क्रीनिंग की जायेगी. प्रशिक्षण के दौरान एसटीएस प्रतिक कुमार, बीपीएम पंकज कुमार ने टीबी उन्मूलन के लिए समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने की अपील की. साथ ही सहिया की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया. प्रशिक्षण में बताया गया कि यह अभियान अगले 100 दिनों तक चलेगा, जिसमें संभावित टीबी मरीजों की पहचान करते हुए समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित किया जाएगा. चिकित्सक ने कहा कि टीबी हारेगा व देश जीतेगा. कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य विभाग सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >