मिलने की जिद बनी हत्या की वजह! दो महिलाओं ने युवक को मार पुल के पास फेंका शव

महागामा के सूरज राय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

महागामा : महागामा थाना क्षेत्र के गौरीकिता में हुए सूरज राय हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. मामले में शामिल दो आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि गौरीकिता रघुनाथपुर स्थित पुल के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी.

तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों से आरोपित महिला तक पहुंची पुलिस

शव की पहचान तरडीहा, थाना पथरगामा निवासी सूरज राय के रूप में हुई. मामले में महागामा थाना कांड संख्या 151/26 दर्ज था. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित की गयी. टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कहलगांव थाना क्षेत्र के मिल्की निवासी मीला देवी (34), पति सोनू राय को गिरफ्तार किया.

मृतक से पहले से था संपर्क, मिलने की कोशिश बनी विवाद की वजह

पूछताछ में उसने घटना में संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपित के बीच पूर्व से संबंध था. कुछ माह पूर्व मीला देवी ने मृतक से मिलना-जुलना और फोन पर बातचीत बंद कर दी थी, लेकिन मृतक लगातार उससे मिलने का प्रयास कर रहा था. 9 अगस्त को मृतक के आरोपित के घर पहुंचने के बाद मीला देवी ने अपनी बहन सुगनी देवी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.

मोबाइल, चप्पल और गमछा बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

शव को रात में पुल के पास छोड़ दिया. आरोपितों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, एक जोड़ी चप्पल और घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया. छापेमारी टीम में एसडीपीओ वरुण रजक, इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार महतो, थाना प्रभारी अभिनव आनंद, एसआइ रोमा कुमारी, एएसआइ खालिद अहमद खान समेत पुलिस बल शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >