लापता अधेड का सड़ा-गला शव बरामद, हत्या की आशंका

रविवार से लापता था सूरजा पहाड़िया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

राजाभिठा थाना क्षेत्र अंतर्गत आद्रो गांव के समीप जंगल से पुलिस ने 51 वर्षीय एक अधेड़ का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान बोआरीजोर थाना क्षेत्र के बड़तली गांव के जोला टोला निवासी सूरजा पहाड़िया (पिता स्व. बिरूआ पहाड़िया) के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. राजाभिठा थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा जंगल में शव पड़े होने की सूचना दी गयी थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. मृतक के पुत्र धर्मा पहाड़िया ने बताया कि उनके पिता रविवार को डुमरिया हाट सामान खरीदने गये थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे. इसके बाद परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. पुत्र ने बताया कि उनके पिता शराब पीने के आदी थे. उन्होंने आशंका जतायी है कि किसी ने उनकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया है. सदर अस्पताल गोड्डा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शव अत्यधिक सड़-गल जाने और दीमक लगने के कारण पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका. इसके बाद शव को बिना पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूर्ण किए ही परिजनों को सौंप दिया गया.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

शव काफी हद तक विकृत हो चुका है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

-योगेश कुमार यादव, थाना प्रभारी, राजाभिठा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >