इग्नू नामांकन की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी

छात्र-छात्राएं समय पर फार्म भरकर जमा करें : प्रो. वर्मा

पथरगामा प्रखंड के लखनपहाड़ी पंचायत अंतर्गत एसबीएसएसपीएस जनजातीय डिग्री कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई 2025 सत्र के लिए नामांकन एवं पुनः नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. यह जानकारी केंद्र के समन्वयक प्रो. अजय कुमार वर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं अब 30 सितंबर 2025 तक नामांकन या पुनः नामांकन करा सकते हैं. नामांकन के लिए आवेदन फार्म भरकर इग्नू केंद्र के कार्यालय में जमा करना होगा. प्रो. वर्मा ने यह भी बताया कि परीक्षा फॉर्म भी अब 6 अक्टूबर 2025 तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन जमा किया जा सकता है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे समय रहते नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो. विशेष जानकारी के लिए इग्नू केंद्र से प्रत्यक्ष संपर्क किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >