आइटीआइ कॉलेज में आठ ट्रेडों में 200 छात्र कर रहे पढ़ाई

सत्र 2024–25 के छात्र-छात्राएं गत आठ महीनों से आईटीआई कॉलेज में कर रहे पढ़ाई

शिक्षा के क्षेत्र में जिले के हब के रूप में पहचान रखने वाले पोड़ैयाहाट के बच्चों को लगातार आठ माह से तकनीकी शिक्षा मिल रही है. प्रखंड के आसपास के गांवों के अलावा अन्य जिलों से जुड़े 200 छात्रों को तकनीकी डिग्री की तालीम दी जा रही है. पहले बैच में पढ़ने वाले इन सभी छात्रों को कुछ ही माह में तकनीकी प्रमाणपत्र मिल जाएगा. यहां कुल छह ट्रेडों की पढ़ाई कराई जा रही है. शैक्षणिक सत्र वर्ष 2024–25 के छात्र-छात्राएं गत आठ महीनों से आईटीआई कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं. अगस्त माह में परीक्षा का फाइनल फॉर्म भरा जाएगा. परीक्षा में भाग लेने के बाद उत्तीर्ण होने पर सभी को प्रमाणपत्र दिया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों का कहना है कि आईटीआई कॉलेज से इस क्षेत्र के आदिवासी बहुल ग्रामीणों को काफी सहूलियत हुई है. कम खर्च में ही लोग सरकार द्वारा खोले गए कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं. गरीब बच्चों को स्थानीय स्तर पर ही तकनीकी प्रशिक्षण मिल रहा है और वे यहीं पर तकनीकी डिग्री प्राप्त कर रहे हैं.ज्ञात हो कि वर्ष 2013 में गठबंधन सरकार के दौरान इस कॉलेज का शिलान्यास किया गया था. तत्कालीन स्टेयरिंग कमेटी के अध्यक्ष शिबू सोरेन और स्थानीय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे द्वारा आधारशिला रखी गई थी. लंबे समय तक यह कॉलेज भवन निर्माण के बाद पढ़ाई को लेकर पेंच में फंसा रहा. इस मामले को लेकर प्रभात खबर ने कई बार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित कीं, जिसका परिणाम यह हुआ कि आठ माह पूर्व इस कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो सकी. हालांकि पूरे मामले को लेकर स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने विधानसभा में भी मामला उठाया था.कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाने से अगले शैक्षणिक वर्ष में अधिक से अधिक छात्र नामांकन कर पाएंगे. कम खर्च में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर वे रोजगार भी प्राप्त कर सकेंगे. कॉलेज में कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है.किस-किस ट्रेड की पढ़ाई, कितने नामांकित छात्र:इलेक्ट्रीशियन – 42स्वास्थ्य निरीक्षक – 73सीओपीए – 53वेल्डर – 24प्लंबर – 03एसटी – 05वर्ष 2025–26 के लिए भी नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी.कॉलेज के प्राचार्य ज्योतिष कुमार एवं उप प्राचार्य प्रणय कुमार ने जानकारी दी कि कॉलेज में प्रतिदिन तकनीकी पढ़ाई छात्रों को दी जा रही है. विगत आठ माह से पढ़ाई जारी है. साथ ही अगले सत्र के लिए जल्द ही नामांकन प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >