धूप-बारिश में सड़ रहे छात्रों की साइकिलों के कलपुर्जे, कब मिलेगा बच्चों को योजना का लाभ?

सरकारी योजना के तहत छात्रों को मिली साइकिलें पथरगामा में खुले में पड़ी हैं, जंग और चोरी का खतरा. जानिए कब होगा वितरण,

पथरगामा : सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सुविधा देने के लिए भेजी गयी साइकिलें पथरगामा में खुले आसमान के नीचे पड़ी हैं. साइकिलों को अब तक असेंबल नहीं किया गया है, जिससे उनके कलपुर्जे धूप और बारिश की मार झेल रहे हैं. वहीं, वितरण में देरी के कारण जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

बीआरसी के बाहर खुले में पड़े कलपुर्जे

आदर्श मध्य विद्यालय बालक पथरगामा परिसर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) के मुख्य द्वार के पास कई दिनों से साइकिलों के कलपुर्जे खुले में पड़े हैं. इन्हें सुरक्षित रखने के लिए न तो शेड है और न ही कोई कमरा. बताया गया कि बंगाल के मिस्त्रियों द्वारा साइकिलों को असेंबल किया जाता है, लेकिन फिलहाल काम पूरा नहीं हुआ है.

जंग और चोरी का बढ़ा खतरा

लंबे समय तक खुले में पड़े रहने से साइकिलों के कलपुर्जों में जंग लगने और खराब होने की आशंका है. परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण चोरी का खतरा भी बना हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि योजना अच्छी है, लेकिन वितरण में देरी से कई जरूरतमंद बच्चे आज भी पैदल स्कूल जाने को मजबूर हैं.

जल्द वितरण की मांग

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से साइकिलों को सुरक्षित स्थान पर रखने, जल्द असेंबल कराने और छात्र-छात्राओं के बीच वितरण शुरू करने की मांग की है.

वेंडर को फिर दिया जायेगा निर्देश

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पथरगामा पुरुषोत्तम कुमार राय ने कहा कि साइकिल असेंबल करने वाले वेंडर को खुले में साइकिल नहीं छोड़ने का निर्देश दिया जाता है. वेंडर को पुनः निर्देशित किया जा रहा है कि साइकिलों को जल्द तैयार करें, ताकि समय पर वितरण शुरू किया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >