हनवारा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप का असर अब जनजीवन के साथ-साथ बाजारों पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है. महागामा प्रखंड के हनवारा बाजार में दोपहर के समय पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहता है. चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. आम दिनों में जहां बाजार में भीड़ और चहल-पहल रहती थी, वहीं अब दोपहर के समय सड़कें और दुकानें लगभग खाली नजर आती हैं. गर्मी से बचने के लिए अधिकांश लोग सुबह और शाम के समय ही खरीदारी करना उचित समझ रहे हैं. इसके कारण दिन के समय बाजारों में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गयी है. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण उनके कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ा है. दोपहर के समय ग्राहक नहीं आने से बिक्री में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जा रही है. गर्मी के कारण राहगीर भी परेशान नजर आ रहे हैं. बढ़ते तापमान ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है और वे ठंडे पेय पदार्थों, छांव तथा घरों में रहकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं. मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताये जाने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गयी है.
भीषण गर्मी का असर, हनवारा बाजार में दोपहर के समय सन्नाटा

भीषण गर्मी का असर, हनवारा बाजार में दोपहर के समय सन्नाटा
Copied link
तेज धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित, कारोबार पर भी पड़ा असर