लव मैरिज पर टिप्पणी की तो वृद्धा को मारा था चाकू, युवक धराया

लव मैरिज पर टिप्पणी की तो वृद्धा को मारा था चाकू, युवक धराया

प्रतिनिधि, मेहरमा. बलबड्डा थाना क्षेत्र के कौकरा गांव की 60 वर्षीय वृद्ध महिला सेवा देवी को चाकू मारकर घायल करने के मामले में आरोपित कुंदन तांती 22 वर्ष को पकड़कर जेल भेज दिया गया. शुक्रवार की देर रात बलबड्डा कौकरा गांव में उक्त घटना हुई थी, जिसकी जानकारी शनिवार की अहले सुबह पुलिस को मिली थी. पुलिस ने घायल महिला का महागामा में इलाज कराया था और इस बीच चार दिनों में आरोपी की तलाश में जुटी रही. काफी मशक्कत के बाद चार दिन के दौरान कुंदन को पकड़कर पूछताछ की गयी. जिसमें उसने थाना प्रभारी अमित मारकी को बयान दिया कि, उसने तीन साल पहले लव मैरिज की थी. शुक्रवार की शाम वह आरोपी महिला के घर से गुजर रहा था तो उसने पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. इसके बाद आवेश में उसने जान मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया. बयान दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >