कुमर्सी में शुरू हुई ग्रामीण खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया, टमटम गाड़ी रेस रही विशेष आकर्षण

170 वें संथाल परगना स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर कुमर्सी खेल मैदान में 33वीं ग्रामीण खेलकूद, सांस्कृतिक एवं फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रविवार को प्रारंभ हुआ. प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काटकर किया गया. यह प्रतियोगिता आदिवासी स्पोर्टिंग क्लब कुमर्सी के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है. दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. इसके अलावा टमटम गाड़ी रेस प्रतियोगिता को विशेष आकर्षण का केंद्र माना गया. इस कार्यक्रम में ललमटिया, मोहनपुर, राजाभीठा, बसंतराय, कदम चिचोहरी, पथरगामा, गांधीग्राम सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया. आयोजन समिति के अध्यक्ष दिवेश मुर्मू, सचिव सचिन मुर्मू, उपसचिव रविंद्र टुडू, उपाध्यक्ष श्रीराम मुर्मू, कोषाध्यक्ष अनिल हांसदा, संयोजक बाबूराम हेंब्रम, कॉमेंटेटर अमरकांत मरांडी, शशि सुमन हांसदा, रामनारायण हांसदा और संदीप हांसदा ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >