बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों दवा दुकानदारों ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में अपनी दुकानें बंद रखीं. ललमटिया, लौंहाडिया बाजार, श्रीपुर बाजार और बोआरीजोर सहित कई गांवों में दुकानदारों ने ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के निर्देशानुसार 24 घंटे के लिए दवा दुकानों को बंद रखा. दुकानदारों ने बताया कि ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के कारण स्थानीय दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह हड़ताल सिर्फ व्यापारिक हानि को लेकर की गयी है और मरीजों के गंभीर मामलों को इस हड़ताल से प्रभावित नहीं किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुनील कुमार किस्कू ने बताया कि 24 घंटे की हड़ताल के बावजूद मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों से दवा उपलब्ध करायी जा रही थी. इसलिए हड़ताल का स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई खास असर नहीं पड़ा.
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रही दवा दुकानें
-ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर बंद रहीं दुकानें
