शालीमार-पटना दूरंतो एक्सप्रेस का जसीडीह स्टेशन पर ठहराव 12 से, गोड्डा में 157 करोड़ से बनेगा मल्टी मॉडल हब

शालीमार-पटना दूरंतो एक्सप्रेस का ठहराव जसीडीह स्टेशन पर 12 मार्च से शुरू हो जायेगा. वहीं, संताल परगना के गोड्डा में 157 करोड़ रुपए की लागत से मल्टी मॉडल हब का निर्माण होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हब का शिलान्यास करेंगे.

Indian Railways News: शालीमार-पटना दूरंतो एक्सप्रेस का ठहराव जसीडीह स्टेशन पर 12 मार्च से शुरू हो जायेगा. वहीं, संताल परगना के गोड्डा में 157 करोड़ रुपए की लागत से मल्टी मॉडल हब का निर्माण होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हब का शिलान्यास करेंगे.

पश्चिम बंगाल के शालीमार से पटना जाने के क्रम में रात 2:29 बजे यह ट्रेन जसीडीह स्टेशन पहुंचेगी व 2:31 बजे प्रस्थान करेगी. 13 मार्च को पटना से शालीमार जाने के क्रम में यह ट्रेन रात 12:17 बजे जसीडीह स्टेशन पर रुकेगी व 12:19 बजे शालीमार के लिए प्रस्थान करेगी.

Also Read : झारखंड : गोड्डा में अदाणी पावर प्लांट की दूसरी यूनिट चालू, राज्य को मिलेगी 400 मेगावाट बिजली

दो मार्च को मोहनपुर जंक्शन में गोड्डा-हंसडीहा रेल लाइन सहित देवघर-डिब्रुगढ़ ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने आसनसोल डीआरएम को पटना-शालीमार ट्रेन के जसीडीह स्टेशन पर ठहराव का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजने का निर्देश दिया था. सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर दूरंतो एक्सप्रेस का जसीडीह स्टेशन में ठहराव की स्वीकृति दिलायी.

जसीडीह स्टेशन से गुजरने वाली एकमात्र पटना-शालीमार दूरंतो एक्सप्रेस का ठहराव जसीडीह में नहीं है. इसकी जानकारी मुझे होते ही प्राथमिकता के आधार पर जसीडीह स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति दिलायी है. अब कोई ऐसी यात्री ट्रेन नहीं है, जिसका ठहराव जसीडीह में नहीं है. मेरे लिए यात्रियों की सुविधा प्राथमिकता में है.

डॉ निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा

    157 करोड़ के मल्टी मॉडल हब का पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

    देवघर. देवघर-गोड्डा रेल लाइन स्थित गोड्डा जिले के कठौन स्टेशन के पास 157 करोड़ से मल्टी मॉडल हब बनेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मल्टी मॉडल हब का दिल्ली से वर्चुअल शिलान्यास करेंगे. 12 मार्च को सुबह 11 बजे पीएम मोदी इस मल्टी मॉडल हब का शिलान्यास करेंगे. इस दौरान गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में कठौन स्टेशन पर उपस्थित रहेंगे. मल्टी मॉडल हब बनने से इस इलाके का आर्थिक विकास होगा.

    Also Read : रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का क्या है रूट और समय, ये है लेटेस्ट अपडेट

    मल्टी मॉडल हब के होंगे ये फायदे

    मल्टी मॉडल हब रेलवे की माल ढुलाई से स्थानीय परिवहन के सभी ऑटोमोबाइल, सार्वजनिक परिवहन को जोड़ेगा. रेल लाइन के पास मल्टी मॉडल हब बनने से धान, दूध, सब्जी आदि का परिवहन मालगाड़ी के जरिये दूसरे प्रदेशों में हो पायेगा. रेलवे के मालदा डिवीजन की ओर से शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है.

    देवघर स्टेशन में वाशिंग पिट व मोहनपुर में रैक प्वाइंट का उद्घाटन

    पीएम 12 मार्च को ही देवघर स्टेशन में नवनिर्मित वाशिंग पिट का भी उद्घाटन करेंगे. देवघर स्टेशन में 26 करोड़ से कुल 24 बोगी का वाशिंग पिट बनाया गया है. इसके साथ ही मोहनपुर जंक्शन में छह करोड़ से निर्मित रैक प्वाइंट का उद्घाटन व गोदाम का शिलान्यास करेंगे. समारोह की तैयारी की जा रही है.

    गोड्डा में बड़े पैमाने पर धान, दूध व सब्जी का उत्पादन होता है. कठौन में मल्टी मॉडल हब बनने से इन उत्पाद का मालगाड़ी के जरिये दूसरे प्रदेशों में बिक्री होगी. इससे किसानों की आय बढ़ेगी. देवघर में वाशिंग पिट चालू होने से लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी. मोहनपुर में रैक प्वाइंट व गोदाम की सुविधा होने से जसीडीह का रैक पूरी तरह से मोहनपुर में शिफ्ट होगा. मोहनपुर के दूध, सब्जी व अनाज का निर्यात बढ़ेगा. जसीडीह में प्रदूषण कम होगा.

    डॉ निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा

    प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

    लेखक के बारे में

    By Mithilesh Jha

    मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

    संबंधित खबरें >

    यह भी पढ़ें >