तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

उमंग परियोजना के तहत सातवें राउंड का समापन

महागामा प्रखंड क्षेत्र के जियाजोरी क्लस्टर में उमंग परियोजना के तहत सातवें राउंड का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया. इस संबंध में सामुदायिक समन्वयक संजीत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के माध्यम से किशोरियों की आकांक्षाओं को पूरा करना और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना था. बताया कि प्रशिक्षण का फोकस समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी समस्याओं के समाधान के लिए सतत जनजागरूकता फैलाना है. उन्होंने बताया कि यह पहल महिला सशक्तिकरण और सामूहिक प्रयास के माध्यम से किशोरियों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस से जुड़ी आजीविका सखी मंडल की दीदियों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गयी और इस सामाजिक कुप्रथा को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया. प्रशिक्षकों ने दीदियों को जागरूकता फैलाने और समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के तरीकों की जानकारी दिया. प्रशिक्षण में साधना कुमारी, हीरामनी कुमारी, सिंधु कुमारी, मुन्नी देवी, निर्मला कुमारी, संजीव कुमार, श्रवण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >