मेहरमा : महागामा एसडीपीओ बरुन रजके ने मेहरमा थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना भवन और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. एसडीपीओ ने थाना के पंजी के संधारण की भी जांच की.
कांडों की बारी-बारी से ली जानकारी, त्वरित निष्पादन का निर्देश
निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र के हर केस से संबंधित मामलों के आईओ को बारी-बारी से बुलाकर जानकारी ली. उन्होंने विभिन्न मामलों की जानकारी लेते हुए हर हाल में कांड से संबंधित मामलों का निष्पादन करने को कहा.
वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश
एसडीपीओ ने वारंटियों को पकड़कर जेल भेजने का निर्देश दिया. उन्होंने थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर से कोर्ट में हाजिर नहीं होने वाले वारंटियों की जानकारी मांगी, ताकि नाम वारंट जारी किया जा सके और उनकी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाए.
रात में गश्ती और संदिग्ध लोगों की जांच पर जोर
एसडीपीओ ने थाना प्रभारी समेत मौजूद एसआइ और एएसआई को सड़क पर गश्ती तेज करने का निर्देश दिया. देर रात्रि के समय सड़क पर दिखने वाले लोगों की जांच करने को कहा.
मादक पदार्थ और अड्डेबाजी पर नजर रखने का निर्देश
एसडीपीओ ने मादक पदार्थों पर नकेल कसने तथा चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी करने वालों पर नजर रखने को कहा. उन्होंने ज्यादा से ज्यादा वाहन चेकिंग करने और रात में चौक-चौराहों पर पुलिस की गश्ती तेज करने का निर्देश दिया.
निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद
मौके पर इंस्पेक्टर रूबी मिंज, बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
