सड़क के गड्ढे से बचने में अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो जा गिरी गहरे गड्ढे में

पथरगामा में सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी. गनीमत रही कि गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए. ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग की है.

पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के रजौन मोड़ के समीप मंगलवार को सड़क पर बने गड्ढे के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. सड़क से गुजर रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा घुसी. हालांकि, वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गये. स्कॉर्पियो पर देवघर जिले का पंजीकरण नंबर बताया जा रहा है.

गड्ढे से बचने के प्रयास में चालक ने खोया नियंत्रण

स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक सड़क पर बने गड्ढे को बचाने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान वाहन से उसका नियंत्रण हट गया और स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा घुसा. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. काफी मशक्कत के बाद वाहन को गड्ढे से बाहर निकाला गया.

किसी के घायल होने की सूचना नहीं

घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है. वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे.

जर्जर सड़क पर जगह-जगह बने हैं गड्ढे

ग्रामीणों ने बताया कि पथरगामा से रजौन जाने वाली मुख्य सड़क कई स्थानों पर जर्जर हो चुकी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है. इसके चलते आए दिन छोटे-बड़े वाहन गड्ढों में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं.

सड़क मरम्मत कराने की मांग

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाल स्थिति के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने प्रशासन से सड़क के जर्जर हिस्सों की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >