ठाकुरगंगटी में ठनका गिरने से एक की मौत

मवेशी चराने के लिए गांव के पूरब दिशा की ओर रोतारा बहियार गये थे

ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के मोरडीहा गांव में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. शनिवार की दोपहर हुई जोरदार बारिश के साथ बादल की जोरदार गड़गड़ाहट के कारण आकाशीय बिजली गिरने से शंकर प्रसाद पंडित (65 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बारिश खत्म के बाद जब उक्त बहियार में शंकर को गिरा देखा, तो बच्चों ने शोर मचाया. शोरगुल की आवाज सुनते ही काफी संख्या में लोग जमा हो गये. इधर मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना की तरह शंकर मवेशी चराने के लिए गांव के पूरब दिशा की ओर रोतारा बहियार गये थे, जहां मवेशी चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना गांव के ज्योतिष कुमार साह ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने पूरी जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया. मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र सुमित कुमार पंडित व छोटू पंडित छोड़ गये हैं. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. ज्योतिष साह ने बताया कि मृतक तीन भाई थे. दो साल पूर्व नवगछिया के समीप सड़क दुर्घटना में दो भाई की जान चली गयी थी. आज वज्रपात में इनकी भी मौत हो गयी. परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >