आक्रोश. गोड्डा-भागलपुर मार्ग पर रामनगर के पास हुई घटना तसवीर-21: घटनास्थल पर पड़ा मिस्त्री का साइकिल. 22 मौजुद पुलिस मामले की जानकारी लोगो से लेते हुये प्रतिनिधि,गोड्डा गोड्डा-भागलपुर मार्ग पर रामनगर के पास एक बार फिर साइकिल सवार हाइवा की चपेट में आ गया. हाइवा चालक चिप्स की ढुलाई कर रहा था. तभी राजमिस्त्री का काम करने जा रहा साइकिल सवार बड़हरा निवासी मकलू अंसारी हाइवा के नीचे आ गया. हाइवा की चपेट में आने से मिस्त्री का साइकिल तो बुरी तरह कुचला गया. मिस्त्री को तेजी से हाइवा के नीचे दूसरे आदमी के द्वारा निकाला गया. इसके बाद मिस्त्री को आंशिक चोट आयी है. हालांकि चोटिल मिस्त्री को तेजी से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मिस्त्री की हालत ठीक है. प्राथमिक उपचार के बाद घर ले भी जाया गया. पर घटना से आक्रोशित लोगों ने रामनगर के पास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. तकरीबन एक घंटे तक आवागमन ठप कर दिया. भागलपुर आने व जाने वाले वाहनों का आवागमन ठप कर दिया. एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रह गये. काफी हंगामा भी हुआ. हालांकि बाद में नगर थाने की पुलिस ने पहुंचकर मामले को लेकर लोगों को समझाया. हाइवा को जब्त किया गया. आक्रोशित लोगों को समझा कर जाम से हटाया गया. तब जाकर आवागमन चालू हो सका. 10 दिन पहले दूध विक्रेता भी हो गया था घायल तकरीबन 10 दिन पहले भी दूध विक्रेता हाइवा की चपेट में आ गया था. जिससे पैर बुरी तरह चोटिल हो गया था. हाइवा को नगर थाने में जब्त कर रखा गया है. पुन: 10 दिनों के बाद यह दूसरा हादसा हो गया. आये दिन हो रहे हादसे को लेकर ही लोग आंदोलित हो रहे हैं. हाइवा की रफ्तार सड़कों पर बढ़ गयी है. इस कारण आये दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं. कई लोग बुरी तरह घायल हो रहे हैं. विशेषकर गोड्डा जिले में आये दिन इस प्रकार के हादसे हो रहे हैं. मरनेवालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
