बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय में पंचायत सचिव एवं मुखिया की बैठक आयोजित की गयी. इस अवसर पर जीपीएस कौशल किशोर भंडारी ने बताया कि पूरे प्रखंड में जनगणना 2027 का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की. भंडारी ने बताया कि प्रगणक घर-घर जाकर डिजिटल जनगणना का कार्य कर रहे हैं. उन्होंने मुखिया एवं पंचायत सचिवों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में सेल्फ सर्वे करने वाले प्रगणक को सहयोग दें. घर-घर जाकर अंकित की गयी जानकारी को प्रगणक को उपलब्ध कराएं और जनगणना में किसी भी तरह की त्रुटि न होने दें. बैठक में सुरेश मरांडी, संतोष मंडल, सचिन कुमार, आनंद रंजन, अंकित कुमार, भीमसेन मरांडी, आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.
सेल्फ सर्वे कर जनगणना के कार्य में करें सहयोग : जीपीएस
बोआरीजोर प्रखंड में पंचायत सचिव-मुखिया बैठक आयोजित
