ठाकुरगंगटी में गृहक्लेश से युवक ने की आत्महत्या

जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बाघाकोल गांव में गृहक्लेश के चलते एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी. मृतक की पहचान 25 वर्षीय अमित राम (पिता-सत्तन राम) के रूप में हुई. परिजनों के अनुसार, युवक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि उसने आवेग में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया. जहर खाने के बाद जब अमित की तबीयत बिगड़ी, तो परिजन उसे हरी देवी रेफरल अस्पताल ले जा रहे थे. हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल गोड्डा रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही अमित ने दम तोड़ दिया. सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या पहले भी इस तरह के झगड़े होते रहे. युवक के मौत की खबर मिलते ही पत्नी व एक पुत्र समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या पहले भी इस तरह के झगड़े होते रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >