Accident : अज्ञात वाहन के धक्के से सब्जी विक्रेता की मौत

गोड्डा-पथरगामा मार्ग में अमडीहा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी. मृतक मेघदयाल मांझी (58) अमडीहा गांव का रहनेवाला था. शुक्रवार की देर शाम पथरगामा के अमडीहा से सब्जी बेचकर लौट रहा था.

रफ्तार का कहर. गोड्डा-पथरगामा मार्ग पर अमडीहा के पास हुई घटना सब्जी बेच कर लौट रहा था मेघदयाल मांझी प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा-पथरगामा मार्ग में अमडीहा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत हो गयी. मृतक मेघदयाल मांझी (58) अमडीहा गांव का रहनेवाला था. शुक्रवार की देर शाम पथरगामा के अमडीहा से सब्जी बेचकर लौट रहा था. निर्माणाधीन फोरलेन पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने पर गंभीर रूप से घायल हो गया. वह सब्जी बेच कर साइकिल से घर लौट रहा था. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. स्थानीय लोगों ने सब्जी विक्रेता की पहचान कर परिजनों को सूचना दी. इलाज के लिए पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. वृद्ध की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजन के द्वारा वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बुजुर्ग की मौत के बाद परिजन अस्पताल परिसर में ही बिलखने लगे. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. परिजनों से पूछताछ कर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >