शव जलाकर लौट रहे वृद्ध की ट्रैक्टर से गिरकर मौत

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में चतरा गांव के पास हुई घटना, घर में मातम

गोड्डा. पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में चतरा गांव के पास वृद्ध बसंत भगत (62) की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गयी. ट्रैक्टर से गिरने के उसकी स्थिति गंभीर हो गयी थी. देर शाम पोड़ैययाहाट से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था. पर अस्पताल पहुंचने के पहले ही वृद्ध की मौत हो गयी थी. अस्पताल लाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. शव जलाने साथ गये लोगों ने ही वृद्ध को सदर अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना देकर चले गये. अस्पताल की ड्यूटी में लगे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि रामगोपाल मिर्धा का शव ट्रैक्टर से जलाने 11 परिजनों व ग्रामीणों के साथ बसंत भी गया था. लौटने के क्रम में ट्रैक्टर से वह गिर गया था. गिरने के बाद उसकी कमर में चोट आयी. इसके पोड़ैयाहाट सीएचसी ले जाया गया. वहां हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. पर रास्ते में उसकी मौत हो गयी. मृतक के पुत्र चंदन कुमार भगत को बाद में इसकी जानकारी मिली. तब वह अस्पताल पहुंचा. बसंत भगत का दो बेटा हैं. एक धनबाद में रहकर काम करता है. पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवा दिया है. पोस्टमार्टम रविवार को होगा. बेटा पिता के मौत पर विलख रहा था. फोन से अपने भाई को इसकी सूचना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >