डीसी ने पथरगामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा

डीसी लोकेश मिश्रा ने सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, पथरगामा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की. डीसी ने मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, छात्रावास, आवास योजना, 15वें वित्त आयोग एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय की विभिन्न फाइलों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कर्मियों से बातचीत कर कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली. निरीक्षण के बाद बीडीओ ने डीसी को बताया कि पुराने एवं क्षतिग्रस्त भवनों को निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है. उन्होंने यह भी अवगत कराया कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बिजली आपूर्ति अक्सर बाधित रहती है, जिससे कार्य प्रभावित होते हैं. भवन की मरम्मत एवं रंग-रोगन की आवश्यकता पर भी चर्चा की गयी.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी किया निरीक्षण

निरीक्षण के पश्चात डीसी लोकेश मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पथरगामा का भी औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी में मरीजों का इलाज कर रहीं चिकित्सक डॉ. शालिनी से अस्पताल की व्यवस्था एवं चिकित्सकों की संख्या के संबंध में जानकारी ली. डॉ. शालिनी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान में कुल चार चिकित्सक कार्यरत हैं. जानकारी लेने के बाद डीसी अस्पताल से रवाना हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >