गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार की सुबह प्रखंड के सुंदर नदी तट पर महाआरती का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन एकल अभियान, एकल विद्यालय संभाग दक्षिण बिहार (भागलपुर), पथरगामा एवं महागामा संघ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ. महाआरती के पश्चात सुंदर नदी स्थित शिव मंदिर परिसर में हवन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. इस अवसर पर संघ प्रशिक्षक सुबोध कुमार ने कहा कि गंगा आरती का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता एवं उनकी पवित्रता को बनाये रखना है, जिससे प्राकृतिक संतुलन और पर्यावरण की सुंदरता बनी रहे. कार्यक्रम में पथरगामा संघ के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण दास, उपसचिव सुमित कुमार भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुमार टेकरीवाल, संघ प्रशिक्षक मिलन कुमार, प्रमोद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.
सुंदर नदी में गंगा दशहरा पर महाआरती एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन

सुंदर नदी में गंगा दशहरा पर महाआरती एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन
Copied link
एकल अभियान एवं आरएसएस के अनुसांगिक संगठन द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न