गोड्डा सदर प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक सह सम्मान समारोह प्रखंड अध्यक्ष यूसुफ अंसारी की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में गोड्डा प्रखंड के सभी 34 पंचायतों के नव चयनित पदाधिकारी, संयोजक मंडली के सदस्यों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया. सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रो. प्रेम नंदन कुमार, जिला सचिव बासुदेव सोरेन का फूल माला पहना कर और बुके देकर जोरदार स्वागत किया. वहीं प्रखंड के पदाधिकारियों का भी स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 मार्च तक सभी पंचायतों में पंचायत समिति के पूर्ण रूपेण विस्तार कर लिया जाएगा. उसके बाद प्रखंड समिति का विस्तार किया जाएगा. प्रखंड में कम से कम 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रेम नन्दन कुमार ने कहा कि आप सभी तय समय के अंदर समिति का विस्तार कर लें. संगठन में महिलाओं को आवश्यक रूप से जोड़ने का निर्देश दिया. आपकी जो समस्या या वाजिब काम होगा, आपको प्रखंड स्तर से जिला स्तर और राज्य स्तर पर भी हम लोग मदद करने के लिए तैयार हैं. कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना और आपके मान सम्मान को बचाये रखना हमलोगों का प्रमुख कर्तव्य होगा. वहीं जिला सचिव बासुदेव सोरेन ने संगठन के स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की और सरकार की जनहित की योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया. वहीं प्रखंड अध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने सभी का स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड सचिव संतलाल मरांडी ने किया. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड उपाध्यक्ष परमानंद मंडल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद महतो, सत्यनारण मंडल, संतोष महतो, निलेश सिंह, शिव चरण मरांडी, सोम मरांडी, सहदेव दास, सुभाष दास, गुड्डू राउत सहित सभी पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
