प्रधान सह झारखंड आंदोलनकारी के निधन से शोक की लहर

मृतक झारखंड आंदोलनकारी के आवास पहुंचकर परिवार को दी सांत्वना

पथरगामा प्रखंड के माल निस्तारा पंचायत अंतर्गत औराटांड के ग्राम प्रधान सह झारखंड आंदोलनकारी अर्जुन मुर्मू के आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी है. निधन से परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इधर मौत की खबर सुनकर झारखंड आंदोलनकारी ग्राम प्रधान सह झारखंड आंदोलनकारी के औराटांड़ गांव स्थित आवास पर लोग परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचने लगे हैं. झारखंड आंदोलनकारियों ने भी मृतक झारखंड आंदोलनकारी के आवास पहुंचकर परिवार को सांत्वना दिया. बताया गया कि मृतक ग्राम प्रधान सह झारखंड आंदोलनकारी अर्जुन मुर्मू अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री को अपने पीछे छोड़ गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >