संस्कृति महोत्सव में राजकमल विद्या मंदिर धनबाद बना ओवरऑल चैंपियन

ललमटिया के सिदो-कान्हू शिशु विद्या मंदिर में संस्कृति महोत्सव का समापन

बोआरीजोर. ललमटिया के सिदो-कान्हू शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय संस्कृति महोत्सव सह प्रश्न मंच प्रतियोगिता का समापन हुआ. कार्यक्रम में समान ज्ञान, कथा कथन, भाषण, मूर्ति कला, आचार्य पत्र वाचन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 342 बच्चे और 63 संरक्षक आचार्य शामिल हुए. प्रतियोगिता में राजकमल धनबाद विद्या मंदिर ने ऑल ओवर चैंपियन का खिताब जीता. द्वितीय स्थान पर भूली नगर विद्यालय और तृतीय स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर, बरही को स्थान मिला. प्रथम स्थान हासिल करने वाले राजकमल धनबाद को मुख्य अतिथि राजमहल कोल परियोजना के महाप्रबंधक परिचालन सतीश मुरारी के हाथों ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्या मंदिर का संस्कार युक्त वातावरण भारतीय सभ्यता और संस्कृति की पहचान है. उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अन्य ज्ञान भी आवश्यक है. इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का व्यक्तित्व और मानसिक विकास होता है. साथ ही, यह उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने में सहायक होता है. मौके पर नकुल कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार, राजेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, विवेक नयन पांडेय, सुधीर सिंह और निशु टिबड़ेवाल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >