शिवालय परिसर की दुकानों में ताला जड़ने पर डीसी से शिकायत

राजेश कुंवर ने दुकान खुलवाने की मांग की, एसपी और थाना को भी दी प्रतिलिपि

पथरगामा हाट के समीप शिवालय के आगे स्थित दुकानों में ताला लगाये जाने को लेकर राजेश कुंवर ने गोड्डा डीसी को शिकायत पत्र सौंपा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि यह दुकानें उनके परनाना नीम चंद कुंवर द्वारा निजी जमीन पर शिवालय निर्माण के साथ ही पूजा-पाठ की व्यवस्था सुचारु रखने के उद्देश्य से बनायी गयी थीं. शिकायत पत्र में बताया गया है कि 14 सितंबर की शाम 6 बजे, काली पूजा समिति के सदस्यों महेश कुंवर, विकास साह, आर्यन कुमार, अनिल यादव, रोबिन साह, पवन साह, देवानंद सिंह, विकास सिंह, बंटी यादव आदि ने मिलकर शिवालय से सटे दुकानों में जबरन ताला जड़ दिया. इससे दुकानों में रखा सामान खराब होने की आशंका है. राजेश कुंवर ने प्रशासन से दुकानें खुलवाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इन दुकानों से होने वाली आय का उपयोग शिवालय में पूजा-पाठ के खर्च में होता था. शिकायत की प्रतिलिपि गोड्डा एसपी और पथरगामा थाना को भी दी गयी है. मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >