ग्रामीणों ने मुख्य सड़क काटे जाने पर किया प्रदर्शन

कंपनी के ग्रेडर की चपेट में आने से ग्रामीण घायल, रेफर

बोआरीजोर. राजमहल कोल परियोजना के तालझारी खनन क्षेत्र में ग्रामीणों ने खनन कार्य के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. तालझारी गांव के लोगों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने मनमाने तरीके से गांव की मुख्य सड़क काट दी, जिससे उनका संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है और आवागमन बाधित हो गया है. विरोध के दौरान ग्रामीण खनन क्षेत्र में पहुंचकर कार्य बंद कराने लगे. इसी बीच बीएलएस कंपनी के ग्रेडर की चपेट में आने से गांव के मयटूस हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में उनके दोनों पैर टूट गये. उन्हें तुरंत ऊर्जानगर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी जबरन जमीन अधिग्रहण कर रही है, जबकि विस्थापन और मुआवजा नहीं दिया गया है. विरोध करने पर झूठे केस की धमकी भी दी जाती है. खनन के कारण गांव चारों ओर से घिर गया है और बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. सूचना मिलने पर ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >