टीचर्स कॉलोनी में गलियों में जलजमाव से घरों से निकलना मुश्किल

महागामा के टीचर्स कॉलोनी में पुराने गैस गोदाम मोहल्ले के लोगों को सड़क पर जलजमाव की समस्या हो रही है। नाला न बनने से बारिश का पानी जमा हो जाता है, जिससे लगभग 50 घरों के लोग आवागमन में कष्ट झेल रहे हैं। बिजली नहीं होने और अंधेरा होने के कारण कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी होती है। मच्छर भी बढ़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से नाला निर्माण की मांग की है।

प्रतिनिधि, महागामा महागामा के टीचर्स कॉलोनी में पुराने गैस गोदाम मोहल्ले के लोगों को सड़क पर जलजमाव की समस्या हो रही है. नाला न बनने से बारिश का पानी जमा हो जाता है, जिससे लगभग 50 घरों के लोग आवागमन में कष्ट झेल रहे हैं. बिजली नहीं होने और अंधेरा होने के कारण कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं. बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी होती है. मच्छर भी बढ़ गए हैं. मोहल्ले के राहुल कुमार, अंबुज कुमार मिश्रा, राजेश यादव, अजय कुमार, कुमोद रंजन ठाकुर, जयप्रकाश रजक, ठाकुर महतो, परमानंद रजक, शालिग्राम यादव, डॉ अभिषेक सानू, सच्चिदानंद सिंह, संतोष यादव ने बताया कि मोहल्ला में सड़क किनारे नाला निर्माण नहीं होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. नगर पंचायत पर भी उपेक्षा का आरोप लोगों ने लगाया है और स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी से मोहल्ले में जल निकासी कर नाला निर्माण कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >