पांडुबथान में खेत के किनारे मिला अज्ञात वृद्ध का शव

शाम होने के कारण शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के पांडुबथान में खेत के किनारे अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया है. शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. शव गुरुवार की शाम तकरीबन पांच बजे बहियार में मिला. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया तथा सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि शाम होने के कारण शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका. शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि वृद्ध की मौत या तो ठंड से हुई होगी या भूखमरी के कारण. हालांकि शव के पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा. नगर थाना की पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमॉर्टम के बाद भी 72 घंटे तक रखा जाएगा. अज्ञात शव की पहचान को लेकर अगल-बगल में लोगों से पता करने का काम किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >