देसी शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, विश्ववाखानी में ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप

हनवारा पुलिस ने विश्ववाखानी गांव में देसी शराब के अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा. संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप मचा. कार्रवाई जारी रहेगी.

महागामा : महागामा प्रखंड क्षेत्र के विश्ववाखानी गांव में देसी शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ हनवारा पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने गांव के कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की. अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया.

छापेमारी के बाद मिली शराब बनाने की सामग्री | Prabhat Khabar Network

संदिग्ध ठिकानों पर पहुंची पुलिस टीम

पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर पहुंचकर तलाशी ली. साथ ही अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

छापेमारी के बाद मिली शराब बनाने की सामग्री | Prabhat Khabar Network

कारोबारियों को चिन्हित कर होगी कार्रवाई

हनवारा थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शराब बनाने और बेचने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस को जहां भी अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी और अभियान लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >