900 घरों में पाइपलाइन से होगी पीएनजी की सप्लाई

सांसद की पहल पर गोड्डा में सीएनजी-पीएनजी स्टेशन का होगा शुभारंभ

गोड्डा. गोड्डा शहर की गृहणियों को सांसद डॉ निशिकांत दुबे की ओर से वट सावित्री व्रत के अवसर पर बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. अब गैस सिलिंडर से जुड़ी परेशानियों और झंझट से लोगों को राहत मिलनेवाली है. अब घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से पीएनजी रसोई गैस की आपूर्ति की जायेगी. गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर पकड़िया गांव के पास इंद्रा ऑटो सर्विस में बने सीएनजी व पीएनजी स्टेशन का शुभारंभ सांसद डॉ निशिकांत दुबे द्वारा सोमवार सुबह 7.30 बजे किया जायेगा. संताल क्षेत्र में देवघर और दुमका के बाद अब गोड्डा में भी सीएनजी और पीएनजी स्टेशन की शुरुआत सांसद की पहल से हो रही है. इससे क्षेत्र में स्वच्छ और वैकल्पिक ईंधन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. इस परियोजना के तहत पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता को कम करने के साथ-साथ एलपीजी सिलिंडर की जगह पाइपलाइन गैस आपूर्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है. भारत पेट्रोलियम के माध्यम से सरकार पर्यावरण के अनुकूल और किफायती दर पर रसोई गैस एवं ईंधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रही है. सरकार पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक गैस को ईंधन के रूप में बढ़ावा देने पर जोर दे रही है. नौ सौ घरों में पाइपलाइन से गैस की होगी आपूर्ति सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन योजना के तहत गोड्डा शहर के रामनगर, बटलजोर फील्ड, फसिया डंगाल सहित अन्य मोहल्लों में करीब 900 घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से गैस की पोस्टपेड सप्लाई दी जायेगी. पहले वर्ष में 900 और अगले वर्ष भी 900 नये कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इससे उपभोक्ताओं को कम दर पर सुरक्षित ईंधन उपलब्ध होगा. गैस हवा से हल्की होने के कारण रिसाव की स्थिति में वायुमंडल में समा जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी लगभग 70 प्रतिशत तक कम हो जाता है. सस्ती दर पर वाहन चालक खरीदेंगे सीएनजी स्टेशन पर सीएनजी सुविधा का भी शुभारंभ होगा, जो पेट्रोल और डीजल की तुलना में काफी सस्ता ईंधन होगा. 95 रुपये प्रति किलो की दर से वाहन चालक सीएनजी की खरीद कर सकेंगे. एक किलो सीएनजी में कार लगभग 35 किलोमीटर तक चल सकेगी. कंपनी के जोनल पदाधिकारी शुभांकर प्रकाश और संदीप कुमार ने इसकी जानकारी दी. मौके पर दिशा सदस्य संतोष कुमार सिंह और सीएनजी स्टेशन संचालक मुन्ना तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >