अनंत भगवान से लोगों ने की सुख-समृद्धि की कामना

पंडित अंकेश उपाध्याय ने कहा कि भादो माह के चतुर्थी को भगवान आनंद का पूजा होती है. श्रद्धालु उपवास रहकर गांव के मंदिर प्रांगण में पहुंच कर प्रसाद का थाली भगवान को समर्पित कर पूजा-अर्चना करते हैं.

बोआरीजोर. प्रखंड के लौहांडिया बाजार, श्रीपुर बाजार, बोआरीजोर, राजाभीठा व ललमटिया गांव के मंदिर में भगवान अनंत के विधि विधान से पूजा की गयी. पंडित अंकेश उपाध्याय ने कहा कि भादो माह के चतुर्थी को भगवान आनंद का पूजा होती है. श्रद्धालु उपवास रहकर गांव के मंदिर प्रांगण में पहुंच कर प्रसाद का थाली भगवान को समर्पित कर पूजा-अर्चना करते हैं. भगवान से क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि के कामना करते हैं. पंडित ने बताया कि भगवान अनंत की महिमा अपरंपार है. भगवान को सच्चे मन से प्रार्थना करने पर सभी मनोकामना पूर्ण होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >