राजमहल कोल परियोजना के ऊर्जा नगर आवासीय कॉलोनी में रविवार को परियोजना के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एएन नायक का भव्य स्वागत किया गया. परियोजना के पदाधिकारियों और कर्मियों ने फूल-मालाएं और गुलदस्ते भेंट कर उनका अभिनंदन किया. स्वागत करने वालों में परियोजना के महाप्रबंधक (परिचालन) सतीश मुरारी, शिवम गौरव, संजय कुमार, गिरीश सिंह, एस.के. सुरक्षित, चरणजीत सिंह, मनोज इमानुएल टुडू और प्रणव कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे. इस अवसर पर महाप्रबंधक (परिचालन) सतीश मुरारी ने बताया कि कोल इंडिया के स्थापना दिवस पर कोलकाता मुख्यालय में आयोजित समारोह में राजमहल कोल परियोजना के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एएन नायक को सर्वश्रेष्ठ महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह सम्मान कोल इंडिया के अध्यक्ष एमपी प्रसाद द्वारा प्रदान किया गया. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राजमहल परियोजना के लिए गर्व की बात है, क्योंकि कोल इंडिया के अंतर्गत आठ कंपनियों में सैकड़ों महाप्रबंधक कार्यरत हैं. कार्यक्रम में शताक्षी महिला मंडल की सदस्याओं ने पारंपरिक रीति से आरती उतारकर और तिलक लगाकर महाप्रबंधक का स्वागत किया. इस अवसर पर आदिवासी नृत्य का भी रंगारंग आयोजन किया गया. समारोह में संतोष राय, देवनारायण लायक, सौरभ साह, शंकर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे. वातावरण में हर्ष और सम्मान का माहौल रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
