खबर छपी तो जागा विभाग,पत्थलचट्टी में 40 घरों को मिला पानी; चापाकल की हुई मरम्मत

प्रशासनिक तत्परता: पत्थलचट्टी में खराब चापाकल ठीक हुआ. प्रभात खबर की रिपोर्टिंग से 40 से अधिक घरों को पानी की समस्या से निजात मिली. ग्रामीणों ने जताई खुशी.

प्रतिनिधि, पथरगामा : प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत बोहा अंतर्गत पत्थलचट्टी गांव में खराब पड़े सरकारी चापाकल की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर हुआ है. प्रभात खबर में ग्रामीणों की समस्या प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग की नींद टूटी और चापाकल की मरम्मत करा दी गयी.

कई दिनों से खराब था चापाकल, 40 से अधिक घर परेशान

पत्थलचट्टी गांव का सरकारी चापाकल पिछले कई दिनों से खराब पड़ा था. विभागीय स्तर पर समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण आसपास के 40 से अधिक घरों के ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी. ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था.

ग्रामीणों की समस्या को प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया. खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और मिस्त्री को गांव भेजकर खराब चापाकल की मरम्मत करायी.

मरम्मत के बाद ग्रामीणों को मिली राहत

चापाकल की मरम्मत होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. युवा समाजसेवी राकेश यादव, गंधारी यादव, पिंटू यादव, वीरेंद्र यादव, विष्णु यादव, प्रदीप यादव, कुलेश यादव, प्रधान यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए प्रभात खबर के प्रति आभार जताया.

ग्रामीणों ने कहा कि प्रभात खबर लंबे समय से गांव और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहा है. जनता की आवाज को संबंधित विभाग और प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >